फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Labour death

किसान सहकारी चीनी मिल में दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, साथी घायल

Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Labour death
बीसलपुर चीनी मिल परिसर में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल की मशीनों पर काम करते समय शुक्रवार रात एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों श्रमिक जनपद देवरिया के निवासी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतक श्रमिक के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर मिल गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के कारखाने में इन दिनों सफाई और मरम्मत का काम चल रहा है। गोरखपुर के एक ठेकेदार ने यहां अपने कुछ मजदूरों को लगा रखा है। इनमें 30 वर्षीय दिनेश यादव और 26 वर्षीय मनीष कुमार शुक्रवार रात दो बजे कारखाने में दो मंजिला पैन के प्लेटफार्म पर काम कर रहे थे। वहां श्रमिकों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। शारीरिक संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। चीनी मिल प्रशासन ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मनीष की हालत भी चिंताजनक है। दोनों श्रमिक जनपद देवरिया के गांव भाटपार रानी के निवासी हैं। ठेकेदार ने मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतक श्रमिक के परिवार को मुआवजा दिलाने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर चीनी मिल परिसर में ही धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, जिला महामंत्री डॉ. नागेश पाठक, नवीन सक्सेना, शेखर शुक्ला, नितिन पाठक, शकील, पंकज मिश्रा, मुनेंद्र पाल धरने पर बैठे। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ लल्लन सिंह और कोतवाल सुनील शर्मा की मौजूदगी में चीनी मिल जीएम एसडी सिंह ने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की। शुगर मिल जीएम ने कहा कि जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद ही वह इस संबंध में आगे कदम उठाएंगे। जीएम के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने धरना खत्म कर दिया। वहीं चीनी मिल ने मृतक मजदूर के परिवार को 50 हजार रुपये तो ठेकेदार ने एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

श्रमिक दिनेश और मनीष पैर फिसलने से नीचे गिर गया था। उसी में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें दिनेश की मौत हो गई। श्रमिक ठेकेदार ने रखा है। शुगर मिल ने नहीं। फिर भी इस बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। वहां से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा। - एसडी सिंह, जीएम, किसान सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed