फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

कोरोना के लॉकडाउन में जमाखोरी और कालाबाजारी चरम पर, लोग परेशान

Sun, 29 Mar 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। 21 दिन के लॉकडाउन में राशन, सब्जी समेत अन्य जरूरी चीजों की कालाबाजारी और जमाखोरी बढ़ गई है। शहर से लेकर कस्बों और देहात तक में बड़े से लेकर छोटे दुकानदार भी मौके का फायदा उठाकर तय रेट से 20 प्रतिशत या उससे भी अधिक में चीजेें बेच रहे हैं। प्रशासन और पुलिस भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं इससे आम जनता खासतौर से मध्यम और गरीब तबका परेशान है। तमाम परिवारों के भुखमरी के कगार पर पहुंचने की नौबत आने लगी है।
विज्ञापन

शहर की अशोक कालोनी, एकतानगर, निरंजनकुंज, आवास विकास, संजय रॉयल पार्क, बल्लभनगर, सुरभि कॉलोनी, सुभाषनगर, पंजाबियान, पीलखाना, भूरेखां, मदीना शाह, खैरुल्लाशाह, मोहल्ला मोहतिसिम खां समेत तमाम इलाकों में ठेले और फड़ वालों ने आलू, टमाटर, गोभी, मिर्च, धनिया, लौकी, तोरई, फूल गोभी, टिंडे, परवल, मटर, हरी मिर्च में 15 से 20 फीसदी ज्यादा दाम पर बिक्री की। कॉलोनी वालों ने मजबूरी में तय रेट से अधिक कीमत पर सामान खरीदा।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्टेडियम रोड, रेलवे स्टेशन रोड, लाल रोड, गैस चौराहा, चावला चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा, ड्रमंडगंज, जेपी रोड, चौक बाजार, कोतवाली रोड पर किराना दुकानदारों ने आटा, चावल, दाल, सरसों तेल, मिर्च मसाले, तेल, घी, चीनी, दूध, ब्रेड में 15 से 25 फीसदी तक ओवरेटिंग कर लोगों को महंगे दामों पर सामान बेचा। अगर किसी ग्राहक ने उनसे तय रेट की बात की तो दुकानदार सामान न होने की बात कहने लगे। तमाम किराना दुकानदारों ने सामान की जमाखोरी भी कर रखी है। वह तय रेट पर मांगने पर कह देते हैं कि सामान खत्म हो चुका है। सरकारी वाहनों की सब्जी केवल कुछ इलाकों में ही पहुंच रही है। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अलावा कस्बों और गांवों में भी जरूरी सामान, सब्जी, फल और दवाइयां अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। पुलिस-प्रशासन इसे रोकने में अब तक विफल साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाम पर बिक रहा आवश्यक सामान (प्रति किलो रुपये में)
सामान तय दाम वसूल रहे इतना
आटा 25 30 से 35 रुपये प्रति किलो
राजमा 85 95 से 100 रुपये प्रति किलो
चना की दाल 65 75 से 85 रुपये प्रति किलो
मसूर की दाल 85 95 से 100 रुपये प्रति किलो
अरहर की दाल 90 100 से 110 रुपये प्रति किलो
मूंग की दाल 100 115 से 120 रुपये प्रति किलो
उड़द की दाल 80 100 रुपये प्रति किलो
लाल मिर्च 250 300 रुपये प्रति किलो
हल्दी 200 250 रुपये प्रति किलो
सरसों का तेल 100 120 से 130 रुपये प्रति किलो
चीनी 38 45 रुपये प्रति किलो
नमक 10 15 रुपये प्रति किलो
मंसूरी चावल 30 35 से 40 रुपये प्रति किलो
बीसलपुर में भी धड़ल्ले से हो रही जरूरी सामान बिक रहा ज्यादा दाम पर
बीसलपुर। प्रशासन ने खाद्य सामग्री के दामों की सूची जारी कर दी। इसके बावजूद कुछ दुकानदार खुलेआम राशन, सब्जी समेत जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी कर रहे हैं। इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

लॉकडाउन के चलते तमाम दुकानदार सब्जी और राशन निर्धारित दाम से अधिक पर बेचने में लगे हैं। दुकानदारों ने सामान की जमाखोरी कर रखी है। मगर, ग्राहकों से शिकायत मिलने पर भी प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कालाबाजारी करनेे में दो दुकानदारों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत नामजद रिपेार्ट भी दर्ज की गई है। इतने पर भी कुछ दुकानदार अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। गली मोहल्लों और गांवों में दुकानदार कुछ ज्यादा ही दाम पर बेच रहे हैं। गली नुक्कड़ पर फड़ लगाए या ठेले पर सब्जी बेचने वाले दुकानदार 15 से 20 फीसदी से ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं। एसडीएम चंद्रभानु सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed