{"_id":"5e7e2d098ebc3e6fe8310fd1","slug":"korona-virus-pilibhit-news-bly400958229","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला रहेगा ट्रेजरी कार्यालय..अफवाहों पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला रहेगा ट्रेजरी कार्यालय..अफवाहों पर न दें ध्यान
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। इनके बीच एक अफवाह यह भी उड़ी है कि वित्तीय वर्ष की बंदी 31 मार्च की जगह 31 अप्रैल कर दी गई है और फिलहाल ट्रेजरी कार्यालय बंद किया जा रहा है। हालांकि यह सच नहीं है। ट्रेजरी कार्यालय अपने निर्धारित समय पर ही खुला रहेगा और नियमित कार्य होगा। शुक्रवार को पूरे दिन काम हुआ।
वरिष्ठ कोषागार अधिकारी रेनू बौद्ध ने बताया कि इस संबंध में पांच मार्च को शासनादेश जारी हुआ था कि सभी विभाग 25 मार्च तक अपने बिल कार्यालय में लगा दें, ताकि इसकी जांच के बाद 31 मार्च तक फाइनल कर दिया जाए। शासनादेश जारी होने के बाद कुछ विभागों के बिल नहीं आए हैं। इसको लेकर बुधवार को रिमाइंडर पत्र जारी किया गया है कि जिन विभागों के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के बिल नहीं लगाए हैं वह जल्द लगा दें। ताकि अगली कार्यवाही की जा सके। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी ने बताया कि कार्यालय खुला रहेगा और नियमित कामकाज होते रहेंगे। उन्होंने कहा जिस भी विभाग का बजट लेट होने के कारण लेप्स होगा तो ट्रेजरी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। संवाद