फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khichdi feast on Makar Sankranti, earned virtue by donating

Pilibhit News: मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज, दान कर कमाया पुण्य

Wed, 15 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Khichdi feast on Makar Sankranti, earned virtue by donating
पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद
पीलीभीत। जिले भर में मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को परपंरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। कई स्थानों पर सामूहिक खिचड़ी भोज भी हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

पर्व को लेकर मंगलवार सुबह लोगों ने पूजा अर्चना की और दान दिया। शहर के स्टेशन रोड, स्टेडियम रोड, रेलवे स्टेशन के पास, मौर्या मार्केट, गैस चौराहा, रामा कॉलेज रोड, टनकपुर हाईवे, अशोक कॉलोनी, छतरी चौराहा, ठेका चौकी रोड समेत जगह-जगह खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुए। छतरी चौराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजित किया गया।
विज्ञापन

गौरीशंकर मंदिर परिसर में सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने श्रद्धा के अनुसार दान किया। ब्रह्मचारी घाट स्थित महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई श्रद्धालु स्नान करने भी पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। इधर स्काउट गाइड भवन पर हवन के अलावा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। मंगलवार को लालेश्वर नाथ मंदिर, डॉ गंगाराम मेमरियाल इंटर कालेज, रौतापुर गेट, राम फूल कोठी के सामने, पशु अस्पताल में सामने, गांव बमरोली, बबूरा और सिंधौरा खरगपुर समेत अन्य जगाहों पर खिचड़ी भोज किया गया।
बरखेड़ा। कस्बे के गाजीपुर मोड, ब्लॉक तिराहा, सरकारी अस्पताल चौराहा, शेर वुड स्कूल समेत कई जगहों पर श्रद्धालुओं की ओर से खिचड़ी बांटी गई। वहीं बजाज हिंदुस्तान शुगर फैक्ट्री में भी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
अमरिया। कस्बे के लाल बाबा मंदिर, अमरिया नहर पुल, कस्बे में जाने वाले चौराहे, ग्राम फरदिया शिव मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बीसलपुर क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति
फोटो: 1,13
बीसलपुर। मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने पूजा अर्चना की। कला ईश फाउंडेशन कार्यालय, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के पास व गांव खनका में खिचड़ी भोज के अलावा कंबल बांटे गए। इसके अलावा मोहल्ला दुबे स्थित गोविंद आश्रम, आर्य समाज भवन, काल सेन आश्रम व गांव बसई पुरैना में खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुए। बंगाली बाबा मंदिर और बस स्टैंड चौराहे पर भी खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ। पर्व को लेकर गुरुद्वारे में चल रहा अखंड पाठ मंगलवार की सुबह 10 बजे बजे समाप्त हो गया था।

धनाराघाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पूरनपुर। मकर संक्रांति पर शारदा नदी के धनाराघाट पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। नगर के पकड़िया चौराहा के समीप खिचड़ी का सामूहिक भंडारा हुआ। इसमें तमाम लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी भोज किया। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। इसमें स्कूल के प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, रवि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय गौड़ और स्कूल स्टाफ और बच्चों ने खिचड़ी भोज किया।

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

पीलीभीत में मकर संक्रांति पर शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed