फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Keys and acceptance letters distributed to the beneficiaries

Pilibhit News: आवासों की चाबियां पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

Wed, 18 Sep 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Keys and acceptance letters distributed to the beneficiaries
बीसलपुर ब्लॉक में लाभार्थी को आवास की चाबी देते विधायक विवेक वर्मा। संवाद
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित गांधी प्रेक्षागृह में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 275 लाभार्थियों को प्रभारी मंंत्री बलदेव सिंह औलख ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों की मौजूदगी में आवासों की प्रतीकात्मक रूप से चाबियां वितरित कीं।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानन्द, चेयरमैन आस्था अग्रवाल के अलावा डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अविनाश पाण्डेय भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सभी ब्लॉकों में आयोजित हुआ।
विज्ञापन


अमरिया। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परमिंदर सिंह उर्फ प्रिंस, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से योजना के 348 स्वीकृत आवासों में 50 लाभार्थियों को चाबी एवं स्वीकृति आवास प्रमाण पत्र वितरण किए। कार्यक्रम में सचिव वीरेंद्र कुमार, मानेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राधेश्याम, राम प्रकाश, अमित दुबे, लाभार्थी रतन ज्योति ,अंजुम बी, रुखसार बी, फरजान बेगम, सलमा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पांच लाभार्थियों की प्रधानमंत्री आवासों की चाबियां दी गईं। इसके अलावा 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा और संचालन बीडीओ अमित शुक्ला ने किया। आवास पटल प्रभारी विनय सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

पूरनपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लाॅक प्रमुख मानसी सिंह, विधायक बाबूराम पासवान ने ब्लाॅक परिसर मेंं सफाई अभियान का शुभारंभ कराया। अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के 50 पात्रों को चाबी सौंपी गई। खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख के पति अपूर्व सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, कौशल वाजपेयी, मिलाप सिंह आदि मौजूद रहे।

बीसलपुर ब्लॉक में लाभार्थी को आवास की चाबी देते विधायक विवेक वर्मा। संवाद

बीसलपुर ब्लॉक में लाभार्थी को आवास की चाबी देते विधायक विवेक वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed