फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kept raping for six years on the pretext of marriage

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर छह साल करता रहा दुष्कर्म

Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kept raping for six years on the pretext of marriage
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवती से बरेली के रहने वाले युवक ने छह साल तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती का अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे 3.50 लाख रुपये और जेवर ऐंठ लिए। एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी अतुल शर्मा को बताया कि नवाबगंज के गांव कटैइया निवासी संजीव पुत्र भगवानदास से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर युवक पिछले छह सालों से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। इस दौरान युवक ने वीडियो भी बना लिए, जिससे वह उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है।
विज्ञापन

युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर 3.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने मजबूरी में सोने की दो अंगूठी, कुंडल, चेन, पायलें तक दीं। बैंक की एफडी तुड़वाकर युवक को रुपये दिए। अब जब कुछ नहीं बचा तो उससे शादी से इन्कार कर दिया। युवक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक तरफा प्यार में पागल युवक नहीं होने दे रहा शादी



- शादी तय होने पर ससुराल में फोन कर तुड़वा देता है रिश्ता

- सुनगढ़ी पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक के विरुद्ध दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। युवती से एकतरफा प्यार में पागल युवक ने उसकी होने वाली ससुराल में फोन कर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद रास्ते में रोककर उससे छेड़खानी की। युवती की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एक गांव निवासी युवती ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से उसका पीछा करता आ रहा है। युवक जबरन उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसके साथ अश्लील हरकत करता रहता है। उसका जहां भी रिश्ता तय होता है युवक होने वाली ससुराल में फोन कर वहां रिश्ता तुड़वा देता है।

हाल ही में उसका एक जगह रिश्ता तय हुआ तो युवक ने अपने दोस्तों से ससुराल में फोन कराकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। 19 जनवरी को अपराह्न साढ़े बारह बजे वह अपने गांव में ही रह रहे दूसरे भाई के घर जा रही थी। इसी दौरान युवक ने दुष्कर्म की नीयत से उसके साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर गांव के आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed