फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kanwariyas protests over putting meat on road in Bisalpur Pilibhit police convinced them

Pilibhit: बीसलपुर में सड़क पर मीट डाले जाने का आरोप लगा रुक गए कांवड़िये, पुलिस ने समझाकर किया रवाना

Sun, 31 Jul 2022 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 31 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

बीसलपुर के गांव जल्लापुर निवासी आदर्श कुमार ने बताया कि श्रद्धालु बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव लिलहर के शिव सरोवर में गंगा जल चढ़ाने जा रहे थे। चीनी मिल पुलिस चौकी से 50 मीटर पहले सड़क पर श्रद्धालुओं ने एक पन्नी पड़ी देखी तो उन्होंने आक्रोश जाते हुए पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
kanwariyas protests over putting meat on road in Bisalpur Pilibhit police convinced them
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क पर मीट डाले जाने का आरोप लगाते हुए कावड़ियों ने रविवार को देर शाम चीनी मिल चौकी के सामने आक्रोश जताया। पुलिस ने सड़क से वह पॉलीथिन हटवाया, जिसमें मीट था। इसके बाद कांवड़िये आगे बढ़े।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी आदर्श कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम उनके गांव के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली द्वारा कछला घाट से गंगाजल लेकर आए थे। श्रद्धालु बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव लिलहर के शिव सरोवर में गंगा जल चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में चीनी मिल पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर पहले सड़क पर श्रद्धालुओं ने एक पन्नी पड़ी देखी। पन्नी में मीट जैसा कुछ लग रहा था। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को लगा कि उनके रास्ते में जानबूझकर मीट डाला गया है। उसके बाद श्रद्धालुओं ने चीनी मिल चौकी के सामने रुक कर कोतवाली प्रभारी को फोन किया। कोतवाली प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाल ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया और अपनी मौजूदगी में उन्हें मानपुर चौराहे तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सड़क पर पड़ी पन्नी हटवा दी और सड़क साफ भी करवा दी थी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पॉलीथिन में मीट होने की शिकायत सामने आई थी। पुलिस ने पॉलीथिन हटवा दिया। इसके बाद कांवड़िये गंतव्य को रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed