फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kanhai was born at midnight, congratulations rang in every house.

Pilibhit News: आधी रात को जन्मे कन्हाई... घर-घर बजी बधाई

Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kanhai was born at midnight, congratulations rang in every house.
शहर के मोहल्ला साहुकारा ​स्थित श्री राधा रमण मंदिर में श्रीकृष्ण का अ​भिषेक करते सुधीर चंद्र गो
पीलीभीत। जिले में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा से मनाया गया। बृहस्पतिवार शाम से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मंदिरों के साथ ही पुलिस लाइन में सजाई गईं भगवान कृष्ण की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने रात 12 बजे जन्मोत्सव के बाद ही व्रत का पारायण किया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही मंदिरों में आरती होने लगे। शंख, घंटों की गूंज और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


जन्माष्टमी की तैयारियों में सुबह से ही लोग लगे रहे। घरों में महिलाओं ने पकवान बनाए। पूजा की तैयारियां की। अधिकांश लोगों ने व्रत रखा। शाम को बाजार में रौनक दिखाई दी। लोगाें ने मंदिरों में पहुंचकर झांकियों के दर्शन किए। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। रात में जैसे ही 12 बजे कान्हा का जन्म हुआ, चारों ओर शंख और घंटों की ध्वनि गूंजने लगी। कान्हा के जन्म के बाद शहद, घी, दही, दूध, गंगाजल आदि से उनकी मूर्ति को स्नान कराया गया।
विज्ञापन

शहर में राधारमण मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, गौड़धाम मंदिर, श्रीगोपाल आदि मंदिरों में देर रात तक भीड़ रही। इसके अलावा पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी की धूम दिखी। यहां देर रात तक मंदिर में भजन होते रहे। पुलिसकर्मियों के परिवारों ने मंदिर में जाकर आरती की। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

शहर के मोहल्ला साहुकारा स्थित श्री राधा रमण मंदिर में श्रीकृष्ण का अभिषेक करते सुधीर चंद्र गो

शहर के मोहल्ला साहुकारा स्थित श्री राधा रमण मंदिर में श्रीकृष्ण का अभिषेक करते सुधीर चंद्र गो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed