{"_id":"575ef30a4f1c1b094e11b842","slug":"kairana-case-against-bjp-march-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना कांड के विरोध में भाजपा ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना कांड के विरोध में भाजपा ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामली के कैराना में हिंदू परिवारों के पलायन के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
नगर के कोतवाली रोड स्थित एक बारात घर से भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, ब्लाक रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है। कैराना में हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। चार सौ हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं। इससे विधि व्यवस्था की पोल खुल रही है। ज्ञापन में कहा गया कि मथुरा के जवाहर बाग की घटना प्रदेश सरकार के संरक्षण में हुई। अगर प्रदेश सरकार ने प्रशासन के हाथ नहीं बांधे होते और अपराधियों को खुला संरक्षण नहीं दिया होता, तो जघन्य घटना नहीं होती। ज्ञापन में कहा गया कि मथुरा और कैराना की घटनाओं को हवा देकर प्रदेश सरकार ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अशोक राजा, नीरज प्रधान, सुरेश आजाद, अनुराग मिश्र, त्रिभुवन शर्मा, मोनू गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।