फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Joint patrolling to prevent smuggling, more vigil on unpaved roads

Pilibhit News: तस्करी पर रोकथाम के लिए संयुक्त गश्त, कच्चे रास्तों पर ज्यादा निगाह

Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Joint patrolling to prevent smuggling, more vigil on unpaved roads
कलीनगर। भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और वन विभाग की टीम ने नेपाल की एपीएफ के साथ रविवार को संयुक्त गश्त की। इस दौरान कच्चे रास्तों की स्थिति को परखा गया। गश्त के बाद बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए रणनीति बनाई गई। कलीनगर के सीमावर्ती क्षेत्र के नौजल्हा में स्थित एसएसबी चौकी के कमांडर हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एसएसबी जवानों के अलावा वन विभाग के नौजल्हा चौकी के इंचार्ज रेंजर सहीर अहमद ने नेपाल की एपीएफ के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान पिलर संख्या 793/1 से लेकर पिलर संख्या 796 तक टीम ने गश्त कर स्थिति को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान डीजल और पेट्रोल की तस्करी को लेकर विशेष नजर रखी गई। वाहनों की चेकिंग भी की गई। गश्त के बाद अफसरों ने बैठक भी की। जिसमें तस्करी की घटनाओं पर सख्ती बरतने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में रमनगरा पुलिस चौकी के कर्मी भी शामिल हुए। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कच्चे रास्तों के अलावा शारदा नदी के घाट व जंगल क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed