फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jlvihar yatra devotees Ftkari sticks at police

जलविहार यात्रा निकाल रहे श्रद्धालुओं पर पुलिस ने फटकारी लाठियां

Sat, 12 Sep 2015 10:41 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 12 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Jlvihar yatra devotees Ftkari sticks at police
भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव के बाद मोहल्ला छोटा खुदागंज से शुक्रवार देर रात निकल रही जलविहार यात्रा का दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध किया। जिसको लेकर कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराने के बजाए लाठियां फटकारी शुरू कर दीं। इससे यात्रा में शामिल करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। शनिवार सुबह घटना के विरोध में मोहल्लावासियों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर एएसपी को दी है वहीं शिवसेना ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

मोहल्ला छोटा खुदागंज सहित कई मंदिरों में पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण छठी महोत्सव के बाद जलयात्रा निकाली जाती है जो विभिन्न मंदिरों से शुरू होकर ईदगाह रेलवे क्रासिंग के निकट देवहा नदी तक जाती है। शुक्रवार देरशाम भी छोटा खुदागंज स्थिति मंदिर से झांकियों के साथ जल विहार यात्रा शुरू हुई। आरोप है कि कुछ दूर चलने पर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने यात्रा में चल रही महिलाओं से छींटाकशी कर दी तथा उन्हीं में से किसी ने उत्पात मचाते हुए लाइट व साउंड के साथ चल रहे जनरेटर के तार तोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर यात्रा में शामिल लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। यात्रा में साथ चल रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। आरोप है कि इस पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बिना माहौल समझे लाठियां फटकारी शुरू कर दीं। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस की पिटाई से महंत अखिलेश दास, अनुपम, चंदन, जितेंद्र, रवि, अंकित सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया। शनिवार सुबह यात्रा में शामिल मोहल्ले के लोगों ने पुलिस लाइन पहुंचकर एएसपी को तहरीर देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शिवसेना ने जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा
पीलीभीत। छठी महोत्सव के बाद जलविहार यात्रा निकाल रहे श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज की शिवसेना ने निंदा की है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन पहुंचकर एएसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें पुलिस पर एक पक्ष को खुश करने के लिए सत्ता पक्ष के इशारे पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई दशकों से जलविहार यात्रा निकलती आ रही है, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मौजूद रहती है लेकिन इस बार कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।  ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने किया इंकार
जलविहार यात्रा में कुछ लोग जबरन डेक बजा रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे बंद करा दिया था। इस दौरान किसी पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया।  जवाहर  एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed