{"_id":"fdd940632d98b435b8032402f16cf07f","slug":"jipan-126-bdc-s-1121-nomination-the-second-phase-of-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं के 126, बीडीसी के 1121 नामांकन पंचायत चुनाव का दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं के 126, बीडीसी के 1121 नामांकन पंचायत चुनाव का दूसरा चरण
Pilibhit
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में अमरिया व ललौरीखेड़ा ब्लाक के लिए नामांकन पत्र जमा करने के दूसरे दिन काफी गहमा गहमी रही। इसमें जिला पंचायत के 44 और बीडीसी के लिए अमरिया से 263 व ललौरीखेड़ा से 166 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत पहले दिन पहली अक्तूबर को नामांकन जमा हुए थे। दूसरे दिन शनिवार को नामांकन जमा हुए। इसमें जिला पंचायत के लिए वार्ड संख्या 20 से निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ सहित 44 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। दूसरे दिन के नामांकन को मिलाकर जिला पंचायत के इन दोनों ब्लाकों की कुल सात सीटों के लिए 126 नामांकन जमा हुए। वहीं बीडीसी के लिए अमरिया ब्लाक में 263 नामांकन पत्र जमा हुए। जबकि ललौरीखेड़ा ब्लाक में 166 नामांकन पत्र जमा हुए। इन्हें मिलाकर अमरिया में 123 सीटों के लिए 631 नामांकन जमा हुए वहीं ललौरीखेड़ा ब्लाक में 84 पदों के लिए 490 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। दूसरे चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की रविवार और सोमवार को जांच होगी तथा मंगलवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन