{"_id":"570bdcb54f1c1b79454a6aee","slug":"jedi-oversight-of-the-assessment-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी ने मूल्यांकन केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी ने मूल्यांकन केंद्रों का किया निरीक्षण
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोनों केंद्रों पर जांची गई कॉपियों की गहनता से की जांच
संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिवप्रकाश द्विवेदी ने जिले में चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को गहनता से परखा। इस दौरान उन्होंने उप नियंत्रकों को निर्धारित तिथि के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
जेडी सोमवार दोपहर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकों के चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने परीक्षकों द्वारा जांची गई उत्तरपुस्तिकाओं को भी गहनता से जांचा। कॉलेज के हो रहे सुंदरीकरण कार्य को देखकर उन्होंने प्रधानाचार्य श्यामा कुमार की जमकर पीठ थपथपाई। इसके बाद उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्याकंन कार्य का निरीक्षण किया। एक कक्ष में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के दौरान उन्होंने परीक्षक से आंसर शीट के बारे में पूछा तो शिक्षक ने आंसर शीट न होने की बात कही। जिस पर उन्हें डीएचई द्वारा बताया गया कि प्रश्नपत्र में ही सही उत्तर पर टिक किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य कक्षाओं में चल रहे मूल्यांकन कार्य की गहनता से जांच किया। निरीक्षण के बाद जेडी ने बताया कि दोनों केंद्रों पर करीब 80 प्रतिशत मूूल्यांकन कार्य हो चुका है। उपनियंत्रकों को निर्धारित समय के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
40,220 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य के तहत सोमवार को दोनों केंद्रों पर 13,867 कॉपियां जांची गई। ड्रमंड कॉलेज के उपनियंत्रक श्यामा कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर अब तक 1,10446 कॉपियां जांची जा चुकी हैं और करीब 29,000 कॉपियों का मूल्यांकन शेष बचा है। जीजीआईसी की उपनियंत्रक बबिता रानी ने बताया कि अभी तक 84,254 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अभी 11,220 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शेष है।