{"_id":"6b032f316c653c3c2b0e9d01","slug":"e-rickshaw-driver-missing-phone-also-switched-off-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173869-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ई-रिक्शा चालक लापता, फोन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ई-रिक्शा चालक लापता, फोन भी बंद
Sun, 22 Nov 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया के इस्लामनगर निवासी 34 वर्षीय कमल हसन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वह 20 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे घर से रिक्शा चलाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
कमल हसन की पत्नी फिरोज बी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 नवंबर को दोपहर तक पति से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद शाम करीब सात बजे से उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद