{"_id":"fceb7b449447a3bb10cf1768a120fc4f","slug":"jci-mid-town-jesse-week-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीआई मिड टाउन का जेसी सप्ताह आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीआई मिड टाउन का जेसी सप्ताह आज से
पीलीभीत।
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
जेसीआई मिड टाउन के तत्वावधान में तीन सितंबर से जेसी सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन
होगा। इसका उद्घाटन एसपी जेके शाही करेंगे। यह जानकारी जेसीआई मिडटाउन के
अध्यक्ष मानिक मित्तल ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
शहर के एक होटल में बुधवार को हुई प्रेसवार्ता के दौरान संस्था अध्यक्ष ने कहा कि जेसी सप्ताह का शुभारंभ युवक संघ पुस्तकालय प्रांगण में होगी। बताया कि जेसी सप्ताह के तहत तीन सितंबर को ग्रुप डांस, चार को किड्स फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पांच को गोकुल धाम कालोनी में पौधरोपण, छह को ड्राइंग व पोस्टर प्रतियोगिता, सात को मेंहदी, रंगोली व नेल्स आर्ट प्रतियोगिता व आठ सितंबर को यूनीक कलेक्शन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेसी सप्ताह के तहत प्रतिदिन सेल्फी विद् डॉटर प्रतियोगिता होगी। इसमें शामिल होने वाले प्रतियोगी फोटो को डेवलप कराकर किसी भी कलेक्शन प्वाइंट पर दे सकते हैं। जेसी सप्ताह की जिम्मेदारी शैशव अग्रवाल व ईश बंसल को दी गई है। प्रेसवार्ता के दौरान सचिव अंकुर अग्रवाल, शैशव अग्रवाल, अर्पित, अनुज,राघव गर्ग मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत शिक्षक होंगे सम्मानित
पीलीभीत। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में माध्यमिक स्कूलों में 30 जून को सेवानिवृत हुए शिक्षकों को पांच सितंबर को चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी डीआईओएस जेके वर्मा ने दी। इधर 30 जून को सेवा निवृत हुए बेसिक शिक्षकों को पांच सितंबर को पीलीभीत बारातघर में सम्मानित किया जाएगा। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया है।