फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jan Arogya Mela: Doctors were absent, patients kept wandering for medicines

जन आरोग्य मेला : चिकित्सक रहे नदारद, दवा के लिए भटकते रहे मरीज

Mon, 17 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Doctors were absent, patients kept wandering for medicines
अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी पीएचसी पर मरीज देखते चिकित्सक।संवाद
पीलीभीत/बरेखड़ा। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। बरखेड़ा क्षेत्र की जोगीठेर पीएचसी पर चिकित्सक न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते योजनाओं पर भी बेहतर ढंग से काम नहीं किया जा रहा है। रविवार को बरखेड़ा सीएचसी क्षेत्र के गांव जोगीठेर में चिकित्सक के न पहुंचने से मरीजों को वार्ड बॉय व स्टॉफ नर्स ने दवाएं दी। इसके अलावा कई मरीज चिकित्सक के न होने से बिना उपचार के ही वापस लौट गए। वहीं जांच के लिए मरीजों को यहां-वहां भटकना पड़ा। जिससे मरीजों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक न होने से मायूस हुए मरीज : बीसलपुर। रविवार को नगरीय, खांडेपुर, चुर्रासकतपुर और शिवपुरी नवदिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में कहीं भी महिला चिकित्साधिकारी नहीं थीं। महिला चिकित्साधिकारियों के न होने के कारण महिला मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दरअसल महिला मरीज महिला चिकित्सा अधिकारियों को ही अपनी बीमारी बताना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर, नगरीय और खांडेपुर के मेलों में नेत्र परीक्षण अधिकारी भी नहीं थे। इस वजह से इन मेलों से नेत्र रोगी भी हताश होकर लौटे। मेलों में खांसी, सर्दी, जुकाम,सिरदर्द आदि बीमारियों के मरीज अधिक पहुंचे।

अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी पीएचसी पर मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी पीएचसी पर मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed