{"_id":"589deb764f1c1b875237c030","slug":"it-must-combine-the-development-of-the-state-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के विकास के लिए यह गठबंधन जरूरी : अखिलेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के विकास के लिए यह गठबंधन जरूरी : अखिलेश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के विकास के लिए यह गठबंधन जरूरी : अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमों एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार जिले के दो स्थानों पर चुनावी सभाओं में संबोधन के दौरान भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। मोदी और मायावती का नाम लिए बगैर एक को झूठे वादे करने वाला तो दूसरे को पत्थर के हाथी बनवाने वाली कहा। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस और सपा गठबंधन को जरूरी बताते हुए कहा कि आगे देश की दिशा भी यही तय करेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अमरिया में शहर विधानसभा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद और शहर के ड्रमंड कॉलेज मैदान में बरखेड़ा प्रत्याशी हेमराज वर्मा के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन उन्होंने दिया क्या। पहले झाडू लगवाई, योगा कराया फिर सभी को लाइन में लगा दिया। वहीं हमने लाइन में मरने वालों के परिवार को दो दो लाख रुपये देकर मदद की। चुटीले अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि सपाई हैंडिल छोड़ कर भी साइकिल चला लेते हैं। अब जब कांग्रेस के हाथ ने हैंडिल थाम ली है तो साइकिल की रफ्तार और तेज होगी। बसपा पर हमला बोलते हुए कहा पत्थरों वाली सरकार का भीतर खाने भाजपा से समझौता है। कई बार दोनों मिल कर सरकार बना चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बंगाली समुदाय की समस्याओं का सरकार बनने पर समाधान कराने, ट्रांस शारदा के लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए शारदा नदी पर पक्का पुल बनवाने तथा जंगली पशुओं से जंगल के निकट के ग्रामीणों को नुकसान से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वन्यजीवों से होने वाले खतरों को रोकने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह अहलूवालिया, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया। मंच पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूरनपुर विधायक पीतमराम, बीसलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, सयुस जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा मौजूद रहे।
अमरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में मैदान में हुई जनसभा में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने साइकिल का प्रतीक भेंट कर स्वागत किया। यहां कैबिनेट मंत्री के अलावा तस्लीमुलशान खां, रियाज खां, दिलबाग सिंह, असलम जावेद, जमा मलिक, बदरूल हसन, राहुल कश्यप, नरेंद्र राठौर, सुरेश कश्यप, हरजिंदर सिंह, हसीब अंसारी, हबीब अहमद, पलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुखलाल गंगवार, जमुना प्रसाद, लाखनलाल, लोकेश गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में मैदान में हुई जनसभा में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने साइकिल का प्रतीक भेंट कर स्वागत किया। यहां कैबिनेट मंत्री के अलावा तस्लीमुलशान खां, रियाज खां, दिलबाग सिंह, असलम जावेद, जमा मलिक, बदरूल हसन, राहुल कश्यप, नरेंद्र राठौर, सुरेश कश्यप, हरजिंदर सिंह, हसीब अंसारी, हबीब अहमद, पलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुखलाल गंगवार, जमुना प्रसाद, लाखनलाल, लोकेश गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन