फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   It became difficult to distribute ration through e-weighing machine, protests increased

Pilibhit News: ई-वेइंग मशीन से राशन बांटना हुआ मुश्किल, विरोध बढ़ा

Mon, 18 Mar 2024 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
It became difficult to distribute ration through e-weighing machine, protests increased
कलेक्ट्रेट पहुंचे राशन कोटेदार । संवाद
पीलीभीत। मार्च में राशन का वितरण ई-वेइंग मशीन से किया जा रहा है। इस मशीन से राशन वितरण करने में कोटेदारों को पर्चियां निकालने में काफी परेशानी आ रही है। सर्वर डाउन रहने की वजह से दिनभर में मात्र 30-40 पर्चियां भी निकल पा रहीं हैं। इससे कार्डधारकों को परेशानी हो रही है। सोमवार को कोटेदारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को इस संबंध में अवगत कराया। इसके बाद जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय भी गए।
विज्ञापन

15 मार्च से शुरू हुए राशन वितरण में इस बार नई ई-वेइंग मशीन से वितरण करने के आदेश हैं। कोटेदार इस मशीन को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। कारण है कि इसे चलाने में काफी दिक्कत आ रही है। कोटेदार मशीन को वापस करने की बात कह रहे हैं। कोटेदारों के साथ ही कार्डधारकों को भी समस्या हो रही है। सुबह से शाम तक लोग दुकान पर खड़े रहते है।
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से उन्हें राशन नहीं मिल पाता। कोटेदारों का कहना है कि दिन में 30 से 40 पर्ची ही निकल पा रहीं हैं। समस्या को लेकर सदर, मरौरी और ललौरीखेड़ा के दुकानदार सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी पहुंचकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि होली और ईद होने के कारण हर कोई जल्द ही राशन पाने के लिए आ रहा। ऐसे में सर्वर डाउन होने से विलंब हो रहा है। इस दशा में लोग धमकी दे रहे और झूठी शिकायतें भी कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में गया चरन, मैनादेवी, अजय कुमार, सुधीर कुमार, लालता प्रसाद, गया प्रसाद आदि कोटेदार मौजूद रहे।



मशीन खराब होने से नहीं हो सका राशन वितरण

बीसलपुर। गांव अमरा करोड़ के कोटेदार कल्यानराय की वितरण ई-वेइंग मशीन खराब हो जाने के कारण सोमवार को राशन वितरण नहीं हो सका। राशन लेने आए कार्डधारक मायूस होकर लौट गए। वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला ने बताया कि इस गांव में मंगलवार को राशन वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed