{"_id":"56e84cbf4f1c1b37458b456b","slug":"is-growing-all-round-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौतरफा तरक्की कर रहा है प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौतरफा तरक्की कर रहा है प्रदेश
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
50 विद्यार्थियों को बांटें लैपटॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी विकास दिवस पर राज्य मंत्री रामकरन ने गिनाईं उपलब्धियां
300 श्रमिकों को साइकिलें और 50 विद्यार्थियों को बांटें लैपटॉप
खेल, युवा कल्याण राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। किसान, बेरोजगार, विद्यार्थी, श्रमिक लगभग सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाया जा रहा है। वह मंगलवार को गांधी स्टेडियम में प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने अफसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि डीएम और एसपी को सरल होना चाहिए ताकि जनता उनसे जुड़ सके। अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास का एजेंडा सामने रखकर समाज के सभी वर्गों में खुशहाली लाने का काम किया है। चुनाव के दौरान किए वादों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में जो विकास की अलख जगाई गई है, उसी के दम पर सपा 2017 के विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगी। इससे पूर्व राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनसंपर्क विभाग के सांस्कृतिक दल नारायण पपेट ग्रुप और युगांधर संस्था के सदस्यों ने नाटक तथा कठपुतली शो के जरिए सपा की योजनाओं की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी अमित पाठक ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने 50 विद्यार्थियों को लैपटाप, 50 छात्राओं को कन्या विद्या धन, पांच किसानों को स्प्र्रे मशीन, समाजवादी पेंशन योजना के सौ लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 300 श्रमिकों को साइकिल, कामधेनु, मिनी और माइक्रोकामधेनु योजना के दस लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, एग्री जंक्शन के पांच लाभार्थियों को 4.40 लाख रुपये धनराशि के स्वीकृत पत्र सौंपे। संचालन प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने किया।
विज्ञापन
इनकी रही मौजूदगी
विधायक पीतमराम, विधायक रामसरन वर्मा, डीएम मासूम अली सरवर, एसपी अनिल कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, अनीता राना, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, तसीलीमुशान खां, सछास जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा, आकिल खां अजीजी, मोहन सिंह, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, डीपीआरओ अजय कुमार, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अंबरीष कुमार यादव समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी।
भाजपा विधायक की मौजूदगी पर हुई कानाफूसी
समाजवादी दिवस में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा की स्टेज पर मौजूदगी देख पंडाल में बैठे लोग आपस में कानाफूसी करते देखे गए। हालांकि वह कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही चले गए।
पूरनपुर में सपाइयों ने बांटी मिठाई
पूरनपुर में विधायक पीतमराम के कैंप कार्यालय में सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर सपाइयों ने आतिशबाजी छोड़ी और मिठाई बांटी। विधायक पीतमराम, विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खां, नोमान अली वारसी आदि ने विचार रखे। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के कैंप कार्यालय में मनाए गए विकास दिवस में सपा की उपलब्धियों की सराहना की गई। डॉ. तिवारी ने कहा कि एक साल में शेष बचे विकास कार्य होंगे। सपा की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर ही प्रदेश में फिर से सपा का परचम लहराएगा। लवी मिश्रा, वेद तिवारी, रामगिरीश मिश्रा, प्रवीन चौहान बाबू, मुन्ने मियां अंजाना आदि थे।
बीसलपुर में लगे स्टाल
बीसलपुर में समाजवादी विकास दिवस के मौके पर ब्लाक परिसर में तमाम विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने बताया कि पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना आदि विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विभागों के स्टाल लगाए।