{"_id":"68360172ea40893e3e051b8b","slug":"investigation-of-the-encounter-case-with-khalistani-terrorists-is-complete-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136727-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खालिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ के मामले की विवेचना पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खालिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ के मामले की विवेचना पूरी
Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकियों के घटनाक्रम की विवेचना पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई। विवेचना में घटना को सही पाते हुए साक्ष्य एकत्र कर कोर्ट में एफआर पेश की गई।
पंजाब के गुरदासपुर की कालानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने वाले तीनों आतंकियों को 23 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया गया था। आतंकियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने उनके पास से दो एके 47, चार मैगजीन मय 129 कारतूस, 13 खोखा, दो विदेशी क्लाक पिस्टल, मैगजीन, चार कारतूस, नौ खोखा आदि बरामद किया था।
पुलिस ने कोतवाल नरेश कुमार त्यागी की ओर से पंजाब के गुरदासपुर के कालानौर खुर्द निवासी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह, कालानौर के आगवान निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, कालानौर निवासी गुरविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी विवेचना बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला को सौंपी गई। इसके अलावा डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश किए। मजिस्ट्रीयल जांच पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपी गई थी। जांच पूरी कर उन्होंने रिपोर्ट डीएम को दे दी।
विज्ञापन
विवेचक बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना में प्रयुक्त असलहों की जांच, मजिस्ट्रीयल जांच और दर्ज रिपोर्ट की विवेचना में घटनाक्रम सही निकला। उन्होंने बताया कि जिन तीन आतंकवादियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उनकी मौत हो चुकी है। इसको लेकर दर्ज रिपोर्ट में फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई है।