{"_id":"aaf12e6fd2a9faf8cb876b0fad062915","slug":"instructors-assigned-to-increase-the-memo-maneday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने मानेदय वृद्धि के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने मानेदय वृद्धि के लिए सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर 14 फरवरी को
विज्ञापन
लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
एसोसिएशन की मंगलवार को नेहरू पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अनुदेशकों को दिया जाने वाला मानदेय काफी कम है। मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर लखनऊ में 14 व 15 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने अनुदेशकों से अधिक से अधिक संख्या में उसमे भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक के बाद अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में संविदा कर्मियों के बढ़े मानदेय के आधार पर अंशकालिक अनुदेशकों को मानदेय देने, नवीनीकरण व्यवस्था समाप्त कर स्वत: नवीनीकरण प्रक्रिया लागू करने, नवीनीकरण के दौरान सौ बच्चों की अनिवार्यता समाप्त करने, स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में रोहित मिश्रा, हरीश गंगवार, महामंत्री महेश यादव, सत्यम, संतोष, वेदप्रकाश, अमित गंगवार, रामबहादुर, अनिल चापेड़ा, आदित्य गंगवार, बीनू गंगवार, अर्चना, प्रगति, कमलेश, नरेंद्र मौर्य, प्रीति शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, सर्वेश, अंकित, शादाब, नूरेआलम आदि मौजूद रहे।