फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspection done for rail electrification from Pilibhit to Mala

Pilibhit News: पीलीभीत से माला तक रेल विद्युतीकरण के लिए किया निरीक्षण

Sun, 21 Jan 2024 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Inspection done for rail electrification from Pilibhit to Mala
पीलीभीत माला के बीच सर्वे करते अ​धिकारी । स्रोत - रेलवे
पीलीभीत। इलेकि्ट्रक रेल सेवा के लिए मैलानी से पीलीभीत तक फरवरी माह में लाइन डाली जाएगी। शाहगढ़ से पीलीभीत तक काम में तेजी आने के साथ ही शनिवार को अधिकारियों ने पूरे रेल ट्रैक का निरीक्षण किया। जल्द ही यहां लगाए गए खंभों पर तार खींचने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत- मैलानी के मध्य शाहगढ़ से मैलानी तक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अभी शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच ट्रेन का संचालन शुरु नहीं हो सका है। यहां पर माला नदी पर पुल बनाने का काम किया जा रहा था। पुल भी तैयार हो गया है। इधर माला जंगल में पुल को छोड़कर अन्य स्थानों पर बिजली के पोल को लगवा दिया गया है। इन पोलों पर तार डाले जाने हैं। फरवरी से पूरा ट्रैक खोले जाने की संभावना और दावा के बीच कार्यदायी संस्था ने काम को तेज कर दिया है। लगाए गए बिजली के पोलों पर वायरिंग का काम होना है।
विज्ञापन

इसको लेकर शनिवार को प्रबंधक आरवीएनएल कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने पीलीभीत से माला ब्रिज तक कार्य का निरीक्षण किया। जिससे जल्द से जल्द पीलीभीत से माला तक विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। क्षेत्र में कार्य कर रहे मधुर गोयल और सर्वेश कुमार को इस दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद है कि अगले सप्ताह वायरिंग करने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे पीलीभीत से माल तक विद्युतीकरण पूर्ण किया जा सके। इस दौरान निरीक्षण में रवि प्रकाश , सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed