{"_id":"624b4d9e4ae7a325210e8238","slug":"inspection-doctor-not-found-staff-nursing-home-sealed-pilibhit-news-bly4803783183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से संचालित नर्सिंगहोम कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से संचालित नर्सिंगहोम कराया सील
विज्ञापन
बिलसंडा। धनवंतरि हेल्थ केयर के नाम से संचालित नर्सिंगहोम को सील कर दिया। एक मरीज की शिकायत पर तहसीलदार ने निरीक्षण किया तो वहां न डॉक्टर मिले और न ही मेडिकल स्टाफ है। संचालक नर्सिंग होम का पंजीकरण पत्र तक नहीं दिखा पाए।
बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर गांव चरखौला नहर पुलिया के समीप धनवंतरि हेल्थ केयर नर्सिंगहोम की एक मरीज ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगा था कि नर्सिंगहोम का न तो पंजीकरण है और न ही डॉक्टर हैं। सोमवार को तहसीलदार टीम लेकर नर्सिंगहोम का निरीक्षण करने पहुंचे। संचालक से पंजीकरण मांगा तो वह नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने मरीज पंजिका व अन्य अभिलेख दिखाने को कहा तो वह भी नहीं मिला। नर्सिंगहोम में उपलब्ध सभी उपकरण, दवाइयां ऑपरेशन थियेटर में मिले। अस्पताल में मिली सभी चीजों की गिनती कर नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया।
पैसा ले लिया ऑपरेशन भी नहीं कराया
गांव फिरसाह चुर्राह निवासी सुनीता देवी ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि धनवंतरि नर्सिंगहोम में डॉक्टरों ने उनसे ऑपरेशन के नाम पर चालीस हजार रुपये जमा कराए। 12 अक्तूबर 2021 को बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां ऑपरेशन कराया गया। बाद में रिपोर्ट मांगी तो नहीं दी । ऑपरेशन के बाद भी फायदा नहीं हुआ तो चार दिसंबर 2021 को उन्होंने अल्ट्रॉसाउंड जिला शाहजहांपुर के बंडा में कराया। यहां पता चला कि उनका ऑपरेशन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
बिलसंडा में एक नर्सिंगहोम पर कार्रवाई हुई। सील करा दिया गया है। मंगलवार तक उनके पास रिपोर्ट आ जाएगी। आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी।
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ