फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Injured Merchants of Death

दुर्घटना में घायल व्यापारी की मौत

Mon, 23 Nov 2015 10:04 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Mon, 23 Nov 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन

असम हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल जीप सवार व्यापारी निजाकत (24)  की इलाज के दौरान सोमवार को बरेली में मौत हो गई। इसी के साथ इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। व्यापारी का शव शाम को घर पहुंचने पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

15 नवंबर को बरेली से प्रकाशित एक समाचार डाल कर वापस आ रही टैक्सी से कुछ लोग बरेली की ओर जा रहे थे। रास्ते में असम हाइवे पर गांव बिठौरा कलां के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। भोर में हुई इस दुर्घटना में  टैक्सी में सवार करीब पंद्रह सवारियों में से गढ़ा रेंज के डिप्टी रेंजर वजीर हसन के छोटे भाई 35 वर्षीय असगर हसन की मौके पर मौत हो गई थी जबकि नगर के मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी 57 वर्षीय वनकर्मी कन्हैयालाल दीक्षित सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। घायल कन्हैया लाल और भारत प्रसाद, समसुद्दीन, निजाकत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान रविवार की भोर कन्हैयालाल की बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हुई थी।
विज्ञापन

उधर, घायल मोहल्ला करीमगंज निवासी कपड़ा व्यापारी 24 वर्षीय निजाकत ने भी सोमवार को बरेली में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। निजाकत का शव सोमवार की शाम को घर पहुंचने पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। निजाकत अपने तीन भाईयों में मझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed