{"_id":"bd409b7159f89a34016cef9e041c04e8","slug":"injured-in-road-accident-the-teenager-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल हुए किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल हुए किशोर की मौत
Bilsnda
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर रोड पर कटना पुल के पास छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए गांव टेहरी निवासी नेमचंद्र की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव टेहरी निवासी सुम्मेर लाल का 16 वर्षीय पुत्र नेमचंद्र 24 अक्तूबर को रात 11 बजे बीसलपुर रोड पर कटना पुल के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अक्तूबर की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों के हवाले कर दिया था। शव आते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बुधवार की शाम गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से पिता सुम्मेर लाल, मां ओमवती, बहन तेजवती, भाई रूपकिशोर, राजकुमार, धर्मवीर और इंद्रजीत का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन