फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Information about kidnapping was given after a fight with students in Khutar.

Pilibhit News: खुटार में छात्रों से झगड़ा होने पर दे दी अपहरण की सूचना

Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information about kidnapping was given after a fight with students in Khutar.
कलीनगर। पूर्व प्रधान के पुत्र के अपहरण की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर बुजुर्ग के पूर्व प्रधान छत्रपाल का पुत्र विकास खुटार में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार शाम उसने अपने पिता को फोन करके बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। उनके चंगुल से छूटकर वह जंगल में भाग रहा हैं, लेकिन वे उसका पीछा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिता ने तुरंत यूपी- 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना माधोटांडा पुलिस को मिली तो वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार ने छात्र के मोबाइल को ट्रेस कर लिया। मोबाइल लोकेशन के अनुसार उसकी तलाश शुरू कर दी। छात्र की लोकेशन खुटार में ही मिली। पुलिस टीम तुरंत खुटार के लिए रवाना हो गई। वहां पहुंचकर जब जांच की तो पता चला कि छात्र ट्यूशन जा रहा था, तभी कुछ छात्रों से उसका झगड़ा हो गया। इस पर उसने अपने पिता को अपहरण की फर्जी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed