फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indoor game not started even after one and a half year in multi purpose hall made of eight crores

Pilibhit News: आठ करोड़ से बने मल्टी परपज हॉल में डेढ़ साल बाद भी इंडोर गेम शुरू नहीं

Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indoor game not started even after one and a half year in multi purpose hall made of eight crores
पूरनपुर में बना मल्टीपरपज हाल । संवाद
पूरनपुर। इंडोर गेम्स के लिए आठ करोड़ से मल्टी परपज हॉल का निर्माण कराया गया है। डेढ़ साल पहले इसका लोकार्पण भी हो चुका है, लेकिन अब तक इसमें खेलकूद शुरू नहीं हो सके हैं। प्रशिक्षकों के न होने और संसाधनों के अभाव में खेल प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खेलो इंडिया के तहत नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में इंडोर गेम्स के लिए मल्टी परपज हॉल का आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया गया है। हॉल का निर्माण पूरा होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले सांसद वरुण गांधी ने इसका लोकार्पण किया था। तब खिलाड़ियों को लगा कि अब प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा, लेकिन लोकार्पण के बाद भी हॉल में अब तक खेलकूद शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

००००००
हॉल में ये खेल होने थे
हॉल में बैडमिंटन, लाल टेनिस, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, जूडो आदि खेल होने थे। खिलाड़ियों को खेल संबंधी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की जानी थी, लेकिन आज तक एक भी प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

००००००
खेलों को सामान खरीदने के लिए समिति का गठन होना है। समिति का खाता खुल जाने पर भी सामान खरीदा जाएगा। इसके बाद जरूरत होने पर खेल विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। - अरविंद स्वरूप, युवा कल्याण अधिकारी
00
गांधी स्टेडियम में निखारी जा रहीं खेल प्रतिभाएं
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में हर एक खेल के कोच मौजूद हैं। हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी सहित सात तरह के खेलों के यहां ट्रायल भी होते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों का मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाता है। हाल ही में खेल सप्ताह के तहत हॉकी टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। पहले भी कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।
00
नेशनल खिलाड़ी प्रगति गुप्ता सिखा रहीं हॉकी के गुर
गांधी स्टेडियम की हॉकी कोच प्रगति गुप्ता शहर के मोहल्ला निरंजनकुंज में रहती हैं। वह वर्ष 2008 से हॉकी खेल रही हैं। नेशनल स्तर तक खेल कर जिले का नाम रोशन कर चुकीं प्रतिभा वर्ष 2022 से गांधी स्टेडियम में हॉकी कोच हैं। मौजूदा समय में वह 40 बच्चों को प्रशिक्षित कर रही हैं। आठ बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।
00
चार बच्चों को खिला चुके हैं राज्य स्तर पर
गांधी स्टेडियम में फुटबॉल के कोच अवनीश शर्मा खुद बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह नेशनल लेवल पर खेल चुके हैं। मौजूदा समय में यहां पर आठ बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। चार बच्चे मंडल से बाहर खेल चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह यहां पर वर्ष 2019 से बतौर कोच हैं।

00
स्टेडियम में इस समय सात कोच मौजूद हैं। काफी संख्या में खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण ले रहे है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। - राजकुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी

पूरनपुर में बना मल्टीपरपज हाल । संवाद

पूरनपुर में बना मल्टीपरपज हाल । संवाद

पूरनपुर में बना मल्टीपरपज हाल । संवाद

पूरनपुर में बना मल्टीपरपज हाल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed