फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indefinite protest continued for the second day

Pilibhit News: दूसरे दिन भी जारी रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन

Mon, 15 Jan 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Indefinite protest continued for the second day
पूरनपुर रेलवे स्टेशन परिसर मे धरना देकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) का रेलवे के अंडरपास रास्तों में जलभराव सहित अन्य समस्याओं के विरोध में शनिवार को शुरू हुआ बेमियादी धरना प्रदर्शन दूसरे दिन रविवार को जारी रहा। धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि रेलवे के अंडरपास में जलभराव से किसान और क्षेत्र के लोग आवागमन को लेकर परेशान है। विरोध पर कई निर्दोष किसानों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

मांग की गई कि मैलानी से शाहगढ़ तक बनाए गए सभी अंडरपास के स्थान पर संपार बनाए जाएं। अंडरपास से गुजरने वाले वाहनों के कलपुर्जे खराब होने पर क्षतिपूर्ति रेलवे से दिलाई जाए। फर्जी मुकदमा वापस किए जाएं। पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय किया गया। धरना प्रदर्शन में मंजीत सिंह, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह, बबली देवी, बलवीर सिंह, जसपाल सिंह, सर्वेश वर्मा, शौकीन शाह, युनुस अली, सुमन, नबाब, हरेराम, हरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed