{"_id":"58bd9a234f1c1b9f47dc434d","slug":"incorrect-suspension-angry-teacher-met-with-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत निलंबन पर गुस्साए शिक्षक, बीएसए से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत निलंबन पर गुस्साए शिक्षक, बीएसए से मिले
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने के बाद भी कई शिक्षकों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। शिक्षक नेताओं ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर गलत ढंग से हुए निलंबन को वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान डीएम मासूम अली सरवर ने चुनाव ड्यूटी न करने वाले 59 शिक्षक शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश पहुंचने पर शिक्षकों में हड़कंप मच गया। निलंबित किए गए शिक्षकों की सूची में कुछ ऐसे शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने चुनाव में ड्यूटी की थी। कुछ ऐसे शिक्षक भी निलंबित कर दिए गए, जिनकी ड्यूटी बीएसए ने प्रभारी कार्मिक सहायक के चलते काटी थी। इसकी जानकारी होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष दयाशंकर के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चुनाव ड्यूटी करने वाले कई शिक्षक शिक्षिकाओं को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान जिन शिक्षकों की ड्यूटी काटी गई उन्हें भी निलंबित करने का आदेश दे दिया गया। कहा कि कुछ बीमार चल रहे शिक्षकों ने अपने प्रार्थना पत्र दिए थे, लेकिन उनकी ड्य़ूटी नहीं काटी गई और उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। ज्ञापन में ऐसे शिक्षकों का निलंबन बहाल करने की मांग की गई। शिक्षक नेताओं ने जल्द बहाली न होने पर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में मंत्री उमेश गंगवार, बाबूराम गंगवार, पवन सिन्हा, चंद्रमोहन, मोहम्मद मियां मनाजिर, तारिक खां आदि शामिल मौजूद रहे। इधर, बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि ऐसे शिक्षकों से ड्यूटी संबंधी आदेश की प्रतिलिपि मांगी गई है। यदि निलंबन गलत हुआ है तो उन्हें डीएम के संज्ञान में लाकर दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन