फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Incomplete broadgauge work to make trouble for passengers

यात्रियों के लिए मुसीबत बना अधूरा ब्राडगेज कार्य 

Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Incomplete broadgauge work to make trouble for passengers
यात्रियों के लिए मुसीबत बना अधूरा ब्राडगेज कार्य
आदर्श रेलवे स्टेशन का खिताब पा चुका पीलीभीत रेलवे जंक्शन इन दिनों रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यहां मीटरगेज प्लेटफार्म पर पिछले एक पखवाड़ा से बिजली सप्लाई ठप है। इससे यात्रियों को अंधेरे में ठोकरें खाते हुए ट्रेनों तक जाना पड़ता है। इसके अलावा अधूरे पड़े ब्राडगेज कार्य से यात्री खासे परेशान हैं। पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर पिछले वर्ष एक जनवरी से ब्राडगेज कंवर्जन कार्य शुरू हुआ था। जिले लोगों ने उम्मीद थी कि बड़ी रेल लाइन होने से यात्रियों को सुविधाएं मिलने के साथ जिले का विकास हो। मगर अब लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। सुविधाओं के नाम पर हो रहे ब्राडगेज कार्य रेल यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। रेल अफसरों की अनदेखी के चलते ब्राडगेज कार्य कराने वाले ठेकेेदार पूरी तरह से मनमानी पर उतरे हुए हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो से बरेली व टनकपुर तथा प्लेटफार्म नंबर चार से मैलानी व शाहजहांपुर के लिए मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन किया जाता है। प्लेटफार्म चार को ब्राडगेज में तब्दील करने को पिछले तीन-चार माह से कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक कार्य अधूरे पड़े हैं। शिफ्टिंग के लिए करीब पखवाड़ा भर पहले प्लेटफार्म की छत को हटा दिया गया और बिजली की लाइन हटा दी गई थी। उस दौरान कहा गया  था कि सप्ताह भर में शैड व अन्य कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। मगर पखवाड़ा भर से अधिक दिन बीतने के बाद भी मीटरगेज प्लेटफार्म की बिजली सप्लाई ठप पड़ी हुई है। शाम होते ही प्लेटफार्म पर अंधेरा छा जाता है। ऐसे में शाहजहांपुर व मैलानी की ओर जाने वाले यात्रियों को अंधेरे में ठोकरें खाने पड़ती हैं। इस प्लेटफार्म पर फैला मलवा भी अभी तक नहीं हटाया गया। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ब्राडगेज कार्य के चलते बिजली की लाइनें हटाई गई थी, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। यात्रियों को दिक्कतें न हो, इसको लेकर प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed