फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Income tax team returned from Novel Sugar Mill, took the documents with them

Pilibhit News: नोवल चीनी मिल से आयकर टीम लौटी, साथ ले गई दस्तावेज

Sun, 01 Dec 2024 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Income tax team returned from Novel Sugar Mill, took the documents with them
तीन दिन बाद आवागमन को खुला नोवल चीनी मिल का गेट।संवाद
पीलीभीत। नोवल चीनी मिल में 60 घंटे से अधिक समय तक जांच के बाद आयकर टीम शनिवार रात करीब 11 बजे चली गई। बताया जा रहा है कि टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई है। जांच में क्या मिला, क्या कमियां पाई गईं और क्या निर्देश दिए गए, इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। भुगतान की आस में आए किसानों को चौथे दिन भी निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

आयकर टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बरखेड़ा कस्बे में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्थित नोवल चीनी मिल पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही चीनी मिल का गेट बंद कर दिया गया था। वहीं किसानों को किया जा रहा नकद भुगतान भी रुकवा दिया गया था। पूरे दिन किसान कैश काउंटर खुलने की राह ताकते रहे।
विज्ञापन

आयकर टीम की जांच तीसरे दिन शनिवार तक चली। टीम चीनी मिल के लेखा कार्यालय के दस्तावेज और कंप्यूटर खंगालती रही। जांच की वजह से किसानों को नकद भुगतान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि टीम शनिवार रात करीब 11 बजे मिल से चली गई। मिल प्रबंधन की ओर से भी सिर्फ इतना ही बताया गया कि आयकर टीम कल रात 11 बजे कुछ कागजात लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकद भुगतान न होने से कम पहुंचा गन्ना
आयकर टीम की जांच के बाद से मिल ने किसानों को नकद भुगतान देना बंद कर दिया है। रविवार को भी कई किसान जानकारी करने पहुंचे। भुगतान न होने पर मायूस लौट गए। नकद भुगतान बंद होने की वजह से किसान गन्ना लेकर भी कम पहुंचे। लोगों में आयकर टीम की जांच और रात 11 बजे चले जाने की चर्चा हो रही है। जांच में क्या निकला, इस बारे में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed