फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Income Tax raids on hospitals Makulal

मैकूलाल अस्पताल पर इनकम टैक्स का छापा

Tue, 13 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 13 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Income Tax raids on hospitals Makulal
मैकूलाल अस्पताल पर इनकम टैक्स का छापा
 शहर के मैकूलाल अस्पताल में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दो बजे से प्रारंभ हुई कार्रवाई रात आठ बजे के बाद तक जारी रही। इस बीच टीम ने स्टाफ के अलग-अलग बयान दर्ज किए साथ ही एक्सिस बैंक से कुछ सील प्रपत्र भी मंगाए गए। अस्पताल में छापे से शहर में भी सनसनी फैली रही और लोग हकीकत जानने को अस्पताल के इर्द गिर्द घूमते देखे गए। एलएच चीनी मिल रोड पर स्थित पंडित मैकूलाल वीरेंद्र नाथ हास्पिटल पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बरेली से आए इनकम टैक्स इंवेस्टीगेशन ब्यूरो के एडीआई संजय शर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। छापे के लिए टीम स्थानीय पुलिस बल साथ लेकर पहुंची। पुलिस को अस्पताल गेट और चारों ओर लगा दिया गया। जबकि टीम ने अंदर पहुंचकर कार्यालय अपने कब्जे में ले लिया। दो बजे से रात आठ बजे तक टीम अस्पताल के अंदर ही जांच करती रही। इस बीच करीब छह बजे एक्सिस बैंक से कुछ सील बंद प्रपत्र मंगवाए गए। साथ ही अस्पताल स्टाफ के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। सूत्रों की मानें तो सरकार की आईडीएस (इनकम डिक्लरेशन स्कीम) के तहत पूंजीपतियों को अपनी संपत्ति की घोषणा की थी, लेकिन अस्पताल मालिकों सहित कई लोगों ने ऐसा नहीं किया। इसी को लेकर अस्पताल इनकम टैक्स के रडार पर था। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल के अंदर कार्रवाई जारी थी। इस दौरान केवल अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदारों को ही आने जाने दिया जा रहा था। बाकी लोगों का प्रवेश भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed