फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   income tax

पीडब्ल्यूडी पहुंची आयकर विभाग की टीम

Sat, 05 Nov 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
income tax
पीलीभीत। आयकर विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी खंड एक के कार्यालय में सर्वे करने पहुंची। यहां टीडीएस का मिलान किया। हालांकि किसी तरह की कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

आयकर आयुक्त (बरेली मंडल) देवेंद्र कल्याण और कुछ अन्य अफसर शुक्रवार दोपहर को सर्वे के लिए पहुंचे। टीम में आयकर विभाग पीलीभीत के भी अफसर शामिल रहे। टीम करीब तीन बजे पीडब्ल्यूडी खंड एक के कार्यालय पहुंची। सूत्रों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी खंड-एक ने टीडीएस नहीं जमा कराया था। टीडीएस, विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं को होने वाले भुगतान पर काटा जाता है। टीडीएस मिस मैच पर गड़बड़ी की आशंका हुई। उसके बाद आयकर विभाग की टीम ने यहां सर्वे किया। टीम में शामिल विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीडीएस का सर्वे किया, किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है। पीडब्ल्यूडी खंड-एक के एक्सईएन गगन सिंह ने बताया कि कुछ फर्मों के पैन कार्ड का डाटा मिसमैच हो गया था। उसी को लेकर टीम सर्वे करने आई थी। डाटा सही कराकर अपलोड करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed