फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Including five reports on warehouse KRIBHCO charge

कृभको गोदाम प्रभारी सहित पांच पर रिपोर्ट

Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत
पूरनपुर/पीलीभ्ाीत Updated Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Including five reports on warehouse KRIBHCO charge
खाद भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में मंगलवार को डीएम के निर्देश पर
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर माधोटांडा पुलिस ने कृभको गोदाम इंचार्ज सहित पांच के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्र्ज की है।

अपर जिला सहकारी अधिकारी हरेंद्र सिंह पांगती ने 28 जनवरी को देरशाम माधोटांडा रोड पर खाद से भरा ट्रक पकड़ा था जिसे माधोटांडा थाने के सुपुर्द कर दिया गया। खाद पूरनपुर के कृभको सेवा केंद्र ले जाई जा रही थी। इस मामले की जानकारी के बाद मामले को दबाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन डीएम की सख्ती के चलते बचाव के सारे प्रयास फेल हो गए।
इस मामले की जांच कर रहे जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने कृभको सेवा केंद्र प्रभारी के बयान दर्ज किए। इस दौरान गांव बिलंदपुर अशोक के तीन किसानों ने खाद अपनी होने का दावा किया था। मामले में गड़बड़ी मिलने पर एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की संस्तुति की थी।

मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने कृभको गोदाम प्रभारी डीसी शुक्ला, ट्रक चालक मोहम्मद हनीफ और खाद अपनी बताने वाले तीनों किसान क्रमश: शिवशंकर, सुरेंद्र कुमार व शिवदास के खिलाफ माधोटांडा थाने में तहरीर दी।

 एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed