फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Questions raised on the security claims of Pilibhit Tiger Reserve

Pilibhit News: चीतल का शिकार... वनकर्मी से छीनी बंदूक, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सुरक्षा दावों पर उठे सवाल

Sun, 01 Sep 2024 02:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 02:43 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दो चीतलों के शिकार और वनकर्मी की बंदूक छीनकर शिकारी के भाग जाने के मामले ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। यह घटना माला रेंज कार्यालय के एक किमी के दायरे में हुई। 

विज्ञापन
Questions raised on the security claims of Pilibhit Tiger Reserve
शिकार की घटना के बाद बंद किया गया मार्ग पर लगा बैरियर। संवाद

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला रेंज कार्यालय से एक किमी दायरे में दो चीतलों के शिकार और वन कर्मी की बंदूक छीनकर शिकारी के भाग जाने के मामले ने पीटीआर के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। रेंज कार्यालय के सामने ही पुलिस चौकी भी है। बावजूद इसके शिकारियों ने एक किमी दूर जंगल क्षेत्र में पहुंचकर मुख्य मार्ग के नजदीक ही घटना को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया।

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज का कार्यालय माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर रिछौला पुलिस चौकी के सामने हैं। यहां से पांच मीटर दूरी से जंगल का क्षेत्र शुरू हो जाता है। कार्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर बैरियर भी लगाया गया है। देर रात तक जंगल में निगरानी करने का दावा भी किया जाता है।
विज्ञापन


माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जंगल क्षेत्र के अंतर्गत दो वॉच टावर भी बनाए गए हैं। इसमें वन वाॅचरों की ड्यूटी रहती है। इस सबके बीच शुक्रवार रात साढ़े दस बजे दो बाइकों से शिकारी जंगल क्षेत्र में पहुंच गए। मार्ग के नजदीक ही दो चीतलों को गोली मारकर गिरा दिया। गोलियों की आवाज पर वॉचर सतर्क हुआ। उसी ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि वनकर्मियों को आता देख दो शिकारी अलग-अलग बाइकों से रिछौला क्षेत्र से होकर ही भागे, जिसमें एक आगे निकल गया, जबकि दूसरा लौटकर जंगल क्षेत्र के रास्ते मथना की ओर भाग गया।

 

कॉम्बिंग के दौरान शिकारियों के असलहे की मिली बट
शनिवार को सुबह कॉम्बिंग के दौरान बंदूक छीनकर भागने की सूचना के बाद तीन और शिकारियों के छिपे की होने की आशंका में वन विभाग की टीम ने गजरौला पुलिस और एसओजी की मदद से जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान शिकारी तो नहीं मिले, लेकिन उनके असलहे की बट टीम को जरूर मिली गई। जिसे कब्जे में ले लिया गया। बट दो नाली बंदूक की बताई जा रही है।

खुलासे के लिए लगाई गईं पांच टीमें
सूचना के बाद एसपी अविनाश पांडेय ने घटना को गंभीरता से लिया। इसके बाद वह रिछौला पुलिस चौकी पहुंचे। यहां डीएफओ मनीष सिंह के साथ घटना से संबंधित वनकर्मियों से जानकारी जुटाई। इसके बाद एसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया। एएसपी विक्रम दहिया के अलावा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी वहां मौजूद रहे।

बैरियर गिराकर वाहनों की तलाशी की
घटना के बाद वन और पुलिस विभाग के अफसर सतर्क हो गए। घटनास्थल से लेकर रिछौला पुलिस चौकी तक पुलिस को तैनात कर दिया गया। मार्ग पर लगे बैरियर को गिराकर वाहनों की तलाशी लेने के बाद आगे जाने दिया गया। दिन भर मार्ग पर आने जाने वालों पर नजर रखी गई। अफसरों की सख्ती को देखते हुए क्षेत्रीय पुलिस कर्मी सतर्क रहे।

गजरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वन वॉचर राजाराम की ओर से गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि शुक्रवार रात जंगल में फायरिंग की सूचना पर वह गढ़ा चौकी से माला रेंज कार्यालय पहुंचे। यहां से अन्य वनकर्मियों के साथ जंगल में कांबिंग कर रहे थे। जंगल के दाईं दिशा में कांबिंग के दौरान एक बैग पड़ा दिखा। 

गजरौला थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वन वॉचर राजाराम की ओर से गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि शुक्रवार रात जंगल में फायरिंग की सूचना पर वह गढ़ा चौकी से माला रेंज कार्यालय पहुंचे। यहां से अन्य वनकर्मियों के साथ जंगल में कांबिंग कर रहे थे। जंगल के दाईं दिशा में कांबिंग के दौरान एक बैग पड़ा दिखा। 

जिसे देखने पर उसमें चीतल के पैर और मांस के अलावा छुरियां, चार खोखे, 12 बोर के दो कारतूस मिले। शनिवार सुबह अभियान के दौरान अचानक एक व्यक्ति पेड़ से कूदा और हाथ में थमी बंदूक छीनकर भाग गया। पकड़ने के दौरान उसने बंदूक की बटों से प्रहार कर दिया। जिससे साथी वनकर्मी अनोखे लाल के चोटें भी आईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के खुलासे के लिए वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि सूचना के बाद स्टाफ मौके पर पहुंचा था। दो चीतलों का शिकार किया गया। कांबिंग के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक शिकारी वनकर्मी की बंदूक छीनकर भाग गया। घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed