फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the district hospital, the attendants themselves pull the patient's stretcher

Pilibhit News: जिला अस्पताल में मरीज का स्ट्रेचर खुद ही खींचते तीमारदार

Fri, 06 Jun 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
In the district hospital, the attendants themselves pull the patient's stretcher
मरीज का स्ट्रेचर खखुाद ही खींचकर ले जाते तीमारदार। संवाद
पीलीभीत। जिम्मेदार भले ही जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं व संसाधन का दावा करते हैं, लेकिन अस्पताल में छोटे-छोटे संसाधनों की कमी से मरीज रोजाना परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में गंभीर मरीजों को गेट से चिकित्सक कक्ष व जांच के लिए ले जाने के लिए स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनके उपयोग के लिए कर्मचारी भी नहीं हैं। परिजन खुद ही स्ट्रेचर खींचते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के अधीन होने के तीन साल बाद भी जिला अस्पताल में छोटे-छोटे संसाधनोंं की कमी पूरी नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में रोजाना 12 से 1400 मरीज पहुंचते हैं। इसमें 100 मरीज रोजाना गंभीर स्थिति में जिला असपताल पहुंचते हैं। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, सर्जरी विभाग के ज्यादातर मरीज होते हैं। मरीजों को इधर से उधर लाने ले जाने के लिए अस्पताल में सिर्फ एक स्ट्रेचर और दो व्हीलचेयर की व्यवस्था है। ऐसे में मरीजों को असहनीय दर्द में स्ट्रेचर, व्हीलचेयर खाली होने तक इंतजार करना पड़ता है। मगर अस्पताल प्रबंधन को मरीजों का यह दर्द नहीं नजर आता। यही वजह है कि इन छोटे संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास भी नहीं किया जा रहा। बृहस्पतिवार को मरीज को लेकर आए तमाम तीमारदार खुद ही स्ट्रेचर खींचते नजर आए।
विज्ञापन





कागजों में चकाचक, धरातल पर व्यवस्था शून्य

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी वार्ड में दो व्हील चेयर, दो स्ट्रेचर, सर्जरी वार्ड में छह व्हील चेयर और छह स्ट्रेचर हैं। इसी तरह आर्थों वार्ड में दो स्ट्रेचर और एक व्हीलचेयर है। अन्य वार्डों में भी इसी तरह व्यवस्था है। मगर यह स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नजर नहीं आते। मरीज एक स्ट्रेचर के सहारे से मरीजों को इधर से उधर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रेचर व व्हीलचेयर का भौतिक आंकलन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रस्ताव बनाकर प्रधानाचार्य के संज्ञान में लाया जाएगा। मरीजों को लाने ले जाने के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।
एसपी सिंह, कार्यवाहक सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed