फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the dispute over kites, sticks were used fiercely, eight injured

Pilibhit News: पतंग को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, आठ घायल

Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In the dispute over kites, sticks were used fiercely, eight injured
घुंघचाई। पतंग के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी दिलशाद का पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद जाहिद से पतंग को लेकर पूर्व में विवाद हो गया था। जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। सोमवार को फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडों व धारदार हथियारों को लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दिलशाद के पक्ष की ओर से ईशा बी, शवीना, शहजली व नूरजहां घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद जाहिद की ओर से उसकी पत्नी तारा बी,पुत्र सहजिल, नाजिम व एक अन्य घायल हो गए। मारपीट के चलते मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घायल अवस्था में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। इसके बाद दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed