{"_id":"61f97a70eb76de1829538e9f","slug":"in-sadar-assembly-constituency-uncle-from-congress-and-nephew-from-bsp-are-in-the-fray-the-contest-is-likely-to-be-interesting-pilibhit-news-bly474213643","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से मामा और बसपा से भांजा है मैदान में, मुकाबला दिलचस्प होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से मामा और बसपा से भांजा है मैदान में, मुकाबला दिलचस्प होने के आसार
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत सदर विधान सभा क्षेत्र में अबकी बार मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। दो प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार आपस में सीधे-सीधे रिश्तेदार हैं। कांग्रेस ने मामा शकील नूरी को उम्मीदवार बनाया है जबकि इनके भांजे डा. शाने अली बसपा के उम्मीदवार हैं।
पीलीभीत सदर के दिग्गज नेता रहे हाजी रियाज अहमद के बेटे डा. शाने अली पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनको बसपा ने उम्मीदवार बनाया है। हाजी रियाज अहमद के साले शकील नूरी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे हैं। शकील नूरी कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2012 में निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जब मामा- भांजे के आमने सामने होने की बात भांजे डा. शाने अली से पूछी गई तो उन्होंने कहा-यही तो लोकतंत्र है। जब लोग अपना निर्णय खुद लेने को स्वतंत्र हैं। अब आगे का फैसला जनता को लेना है।