{"_id":"65147952f14f66705003a024","slug":"in-laws-accused-of-killing-married-woman-by-poisoning-her-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4903-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ससुराल वालों पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ससुराल वालों पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप
Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जिरौनिया के रहने वाले रूप गिरि ने थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री को पति की मौत हो जाने के बाद ससुराली वालों ने जहर देकर मार दिया है। पत्र में कहा गया है कि 10 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया निवासी दिनेश गिरि के साथ की थी।
फरवरी 2023 में दिनेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मुआवजे के तौर पर पुत्री को 12 लाख रुपये मिले थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरदस्ती उससे छह लाख रुपये निकलवा लिए। इसके बाद बाकी रुपये हड़पने के लिए उसकी शादी देवर से कराना चाह रहे थे। जब उसने इन्कार किया तो जहर देकर मार दिया। मायके पक्ष को बिना बताए ही दाह संस्कार भी कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद