{"_id":"61ca045522125d53624b3a59","slug":"in-bjp-religion-and-caste-are-given-high-posts-in-police-and-administration-jugal-kishor-pilibhit-news-bly470679185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी में धर्म जाति देखकर दिए जाते हैं पुलिस और प्रशासन में ऊंचे पद: जुगल किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी में धर्म जाति देखकर दिए जाते हैं पुलिस और प्रशासन में ऊंचे पद: जुगल किशोर
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री जुगलकिशोर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। वाल्मीकि समाज सम्मान चेतना यात्रा को लेकर सोमवार को शहर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने बीजेपी सरकार को अनुसूचित जाति, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी बताया। कहा कि सपा सरकार में हर धर्म जाति के लोगों का काबलियत के दम पर पुलिस और प्रशासन व अन्य विभागों के ऊंचे पदों पर पहुंचने का अवसर मिलता था, लेकिन बीजेपी में एक विशेष धर्म जाति के लोग ही ऊंचे पदों पर पहुंच रहे हैं।
उन्होंने देश और उत्तर-प्रदेश के विकास और रोजगार के मुद्दे पर भी बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया। बोले कि दो करोड़ नौकरियां का वादा कहां गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस स्टेडियम में खड़े होकर प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन वितरित किए वो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ही देन है। कहा, बीजेपी आज जिन योजनाओं पर अपना ठप्पा लगाकर प्रदेश का विकास गिना रही है उसकी नींव सपा ने ही डाली थी। वह बोले- अब हर धर्म जाति के लोग बीजेपी की मानसिकता समझ चुके हैं। प्रदेश में पिछले पांच सालों में अनुसूचित जाति, पिछड़ों पर अत्याचार बढ़े हैं, चाहें हाथरस की घटना हो गया फिर आगरा की। इस बार वोट की चोट बीजेपी को मिलेगी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द बरेली और पीलीभीत में अखिलेश यादव की यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान सपा के जिला महासचिव यूसुफ कादरी, जिया उल इस्लाम समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जुगल किशोर वाल्मीकि ने किया जनसंवाद
बरखेड़ा। पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने सोमवार को जन संवाद चौपाल के तहत समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इसके पश्चात पूर्व मंत्री ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा। समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों का प्रचार करते हुए सभी लोगों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की गई। संचालन मोहम्मद रजा अंसारी ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी विशाल वाल्मीकि, जिला सचिव रामप्रताप गंगवार, विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष नीरज गंगवार, नगर अध्यक्ष इमरान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद