फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In addition to corona examination, old age homes will be tested health

कोरोना जांच के अलावा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 07 Dec 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
In addition to corona examination, old age homes will be tested health
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को लेकर मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। एक पत्र जारी करते हुए बुजुर्गों की कोरोना जांच के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा है। पत्र मिलने के बाद सीएमओ ने जांचें और स्वास्थ्य परीक्षण शुरू करने के निर्देश टीमों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद बुजुर्ग और बच्चों को संक्रमण का अधिक खतरा है। इसे लेकर मानवाधिकार आयोग ने स्वास्थ्य विभाग वृद्धाश्रम के बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा है। पत्र में बताया कि सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण की जांच के अलावा वृद्धाश्रम और मलिन बस्तियों में रहने वाले बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बरहा कॉलोनी में स्थित वृद्धाश्रम, बीसलुर में स्थित वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की जांच करने के लिए टीमें बनाई हैं। टीमें मौके पर पहुंचकर कोरोना के अलावा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी करेंगी। इसके अलावा मलिन बस्तियों के लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं। मलिन बस्तियों का सर्वे कर वहां रहने वाले बुजुर्गों की जांच के अलावा निगरानी भी करेंगी। अगर उन्हें कोई भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है तो इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि वृद्धाश्रम में पहले भी कोरोना जांच कराई गई थी। दोबारा से टीमों को सक्रिय कर दिया है। अब कोरोना के साथ बीपी शुगर, ब्ल्ड टेस्ट और अन्य जांचें भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed