फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Impose excise duty on bullion businessman raging

एक्साइज ड्यूटी लगाने पर भड़के सराफा व्यवसायी

Tue, 01 Mar 2016 08:20 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 01 Mar 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
Impose excise duty on bullion businessman raging
सराफा व्यवसायी एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में दो मार्च से चार मार्च तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय सराफा एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मंत्री शैली अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को हुए बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा व्यवसाय पर जो एक्साइज ड्यूटी लगाई जा रही है उससे इंसपेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। जरुरत से ज्यादा हस्तक्षेप होने से सर्राफा कारोबारियों को कारोबार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय हुआ कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर दो से चार मार्च जिले के सभी सराफा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के मंत्री ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को लेकर दो मार्च को बैठक मोतीराम चौराहे पर होगी। बैठक में अग्रिम रणनीति पर विचार विर्मश किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष जग्गोबाबू, राजेंद्र अग्रवाल, रचित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भोला अग्रवाल, हनी अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अतुल, अभिषेक अवस्थी, अमन सिंह, प्रतीक अग्रवाल, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed