{"_id":"5e58149b8ebc3ef3f2512493","slug":"illicit-relation-pilibhit-news-bly397629832","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीतः अवैध संबंध तोड़ने पर राजी नहीं हुई पत्नी तो दीवार में सिर मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीतः अवैध संबंध तोड़ने पर राजी नहीं हुई पत्नी तो दीवार में सिर मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चचेरे देवर से अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। इसमें बारादरी (बरेली) के निवासी उसका साढ़ू भी शामिल रहा। काफी समझाने के बाद भी जब महिला चचेरे देवर से दूरी बनाने को राजी नहीं हुई तो गुस्साकर पति ने दीवार में पत्नी का सिर मार दिया। इसी में उसकी जान चली गई। इसके बाद शव फंदे से लटकाकर चचेेरे देवर के खिलाफ खुदकुशी को विवश करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवा दी गई थी।
जहानाबाद क्षेत्र की एक महिला का शव दुपट्टे से बने फंदे पर ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में लटका मिला था। पति ने चचेरे देवर के खिलाफ खुदकुशी को विवश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि चचेरे देवर के छेड़छाड़ करने से आहत होकर पत्नी ने खुदकुशी की है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पति की कहानी झूठी साबित हो गई। उसमें महिला की मौत खुदकुशी न होकर हत्या निकली। सिर में लगी चोट को हत्या की वजह बताया गया। इसके बाद से पुलिस पति पर शक कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आने में देर न लगी। हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। इसमें पति ने अपने साढ़ू की मदद से वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि दरअसल, महिला के अपने चचेरे देवर से अवैध संबंध थे। इस बात का उसके परिवार के लोगों को मालूम हो गया। पति ने साढ़ू को बुलाकर पत्नी को समझाने का प्रयास किया। मगर पत्नी देवर से संबंध तोड़ने पर राजी नहीं हुई। ऐसे में उससे मारपीट की गई। पति ने पत्नी का सिर दीवार में मार दिया। पत्नी के मरने के बाद खुद को बचाने के लिए दोनों ने शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रुप दे दिया और मृतका के प्रेमी चचेरे देवर के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखा दी गई। घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।