{"_id":"60f866738ebc3e6d846122ef","slug":"illegal-tress-cutting-case-pilibhit-news-bly4538807100","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कामघाट में काट लिए आम के पांच पेड़, ठेकेदार समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कामघाट में काट लिए आम के पांच पेड़, ठेकेदार समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। क्षेत्र में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग का कोई स्थायी रेंजर न होने से हरे पेड़ों का अवैध कटान तेजी से शुरू हो गया है। बड़ा गांव में छह पेड़ों के कटान की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई कि मंगलवार को कामघाट गांव में आम के पांच पेड़ अवैध रूप से काट लिए गए। इस मामले की ठेकेदार समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।
सामाजिक वानिकी बीसलपुर रेंज के रेंजर रेंजर वजीर हसन का तबादला लगभग लगभग दो माह पहले पीटीआर की बराही रेंज हो गया था। उनके स्थान पर अभी तक किसी नए रेंजर की नियुक्ति नहीं हुई है। वजीर हसन ही सामाजिक वानिकी और पीटीआर की दोनों रेंजों का कार्यभार संभाले हुए हैं। दोहरा चार्ज होने के कारण वह बीसलपुर रेंज पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में हरे पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर हो रहा है। तीन दिन पहले बड़ा गांव में आम और शीशम के छह पेड़ अवैध रूप से काट लिए गए। एसडीएम राकेश गुप्ता ने जांच में इस कटान में पुलिस और वन विभाग के कर्मियों की संलिप्तता पाई। एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर इस कटान के दोषियों पर कार्रवाई कराने की संस्तुति की है। इस कटान की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई कि तब तक कामघाट गांव में मंगलवार को आम के पांच पेड़ अवैध रूप से काट लिए गए और लकड़ी गायब कर दी गई। यहां तक कि पेड़ काटने वालों ने जड़ें तक गायब कर दी। सूचना मिलने पर जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सारे सबूत गायब हो चुके थे। क्षेत्रीय वन रक्षक इकबाल ने दियोरिया कोतवाली में मामले की तहरीर दी। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण संरक्षण अधिनियम और वन उपज अभिवहन नियमावली के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में बाग मालिक गांव कामघाट निवासी कालीचरन, मैकूलाल, रामविलास, तौलेराम, भूपराम और पेड़ कटवाने वाले ठेकेदार दियोरिया निवासी शाहिद खां को नामजद किया गया है।
क्षेत्रीय वन दरोगा का जवाब तलब
बीसलपुर। रेंजर वजीर हसन ने बड़ा गांव में छह हरे पेड़ काटे जाने के मामले में क्षेत्रीय वन दरोगा सुरेश चंद्र का जवाब तलब किया है। एसडीएम राकेश गुप्ता ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर बड़ा गांव में आम और शीशम के छह पेड़ अवैध रूप से काटे जाने के दोषियों पर कार्रवाई कराने की संस्तुति की है। एसडीएम ने डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में कहा है कि इस अवैध कटान में पुलिस और वन विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की मिलीभगत है। मामला संज्ञान में आने पर रेंजर वजीर हसन ने बुधवार को क्षेत्रीय वन दरोगा सुरेश चंद्र का जवाब तलब किया है। संवाद