फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal recovery from those who deposit electricity bill at Service Center

Pilibhit News: सर्व सेवा केंद्र पर बिजली बिल जमा करने वालों से हो रही अवैध वसूली

Sat, 29 Jul 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from those who deposit electricity bill at Service Center
पूरनपुर। सर्व सेवा केंद्र (सीएससी) पर बिल जमा करने वालों से अवैध वसूली की जा रही है। वसूली की शिकायत मिलने पर एक बार सीएससी की आईडी बंद की जा चुकी है। केंद्र संचालक ने अब दूसरी आईडी लेकर वसूली शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने इस बाबत सीएससी के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एसडीओ कार्यालय परिसर में बिजली बिल जमा करने के लिए नगरीय और देहात के उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग काउंटर हैं। इसके अलावा बिल जमा करने के लिए कुछ सर्व सेवा केंद्र भी चल रहे है। दो सर्व सेवा केंद्र संचालक एसडीओ कार्यालय के बाहर वैन खड़ी कर उपभोक्ताओं के बिल जमा करते हैं। एक सीएससी संचालक पर बिजली बिल जमा करने वालों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

जांच में आरोप सिद्ध होने पर जिला प्रबंधक ने उसकी आईडी बंद कर दी थी। इसके बाद उसने दूसरे नाम से आईडी लेकर केंद्र का संचालन शुरू कर दिया और फिर से उपभोक्ताओं से वसूली करने लगा। इसकी शिकायत कुछ उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता से की। उन्होंने बताया कि सीएससी के जिला प्रबंधक संतोष चौधरी को पत्र भेजकर जांच करने के लिए कहा गया है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर संचालक की आईडी फिर से बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed