फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Illegal recovery fierce Shicshamitr CMO commotion in the office

अवैध वसूली पर भड़के शिक्षामित्र

Mon, 01 Jun 2015 11:16 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 01 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery fierce Shicshamitr CMO commotion in the office
सीएमओ कार्यालय में फिटनिस सर्टिफिकेट बनाने पर हो रही अवैध वसूली से
विज्ञापन
शिक्षामित्र भड़के उठे और जमकर हंगामा किया। शिकायत मिलने पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ रंजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों की जमकर लताड़ लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की। बाद में उन्होंने अपने सामने फार्म जमा करवाए।
सोमवार को तमाम शिक्षामित्र सीएमओ कार्यालय में फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे। आरोप है कि कुछ शिक्षामित्रों ने सुविधा शुल्क देकर सर्टिफिकेट बनवा लिए, लेकिन बाकी शिक्षामित्रों ने सुविधा शुल्क देने से मना करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। अवैध वसूली की शिकायत रुपाली, नासराबी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ रंजीत कुमार से की। इस पर वह सीएमओ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में सीएमओ की गैर मौजूदगी में फिटनेट सर्टिफिकेट बनाने और अवैध वसूली को लेकर रंजीत कुमार ने कर्मचारियों की जमकर लताड़ लगाई। वहां मौजूद अन्य शिक्षामित्रों से अवैध वसूली के बारे में पूछा तो हरीश, कमलेश, दिनेश, रमण, हरीश आदि शिक्षामित्रों ने आरोप लगाया कि 100 रुपये पर्चा बनवाने के और 300 रुपये सर्टिफिकेट बनाने के लिए जाते हैं। इसकी शिकायत पीआरओ ने डीएम ओएन सिंह से कर जांच कराने और किसी अधिकारी को भेज रिश्वत की रकम पकड़वाने की मांग की। रंजीत सिंह का कहना है कि शिकायत के काफी देर बाद भी जब कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा तो उन्होंने अपने सामने फार्म जमा करवाएं।


शिक्षामित्रों के फिटनेस सर्टिफिकेट बनने की जानकारी सीएमओ को दी गई। उन्होंने पहले शिक्षामित्रों की डॉक्टरी जांच कराने के निर्देश दिए थे। अवैध वसूली के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed