फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the yield is more than 90 quintals then the team will come home and purchase

Pilibhit News: 90 क्विंटल से अधिक है गेहूं तो घर आकर टीम करेगी खरीद

Mon, 15 Apr 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
If the yield is more than 90 quintals then the team will come home and purchase
पीलीभीत। शत प्रतिशत गेहूं की खरीद करने के लिए प्रशासन ने किसानों को एक ओर सुविधा दी है। इसके तहत यदि किसान के पास 90 क्विंटल से अधिक गेहूं है और वह केंद्र पर नहीं जाना चाहता है तो उसकी मांग पर विपणन विभाग की टीम घर आकर गेहूं की खरीद करेगी। इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस बार गेहूं खरीद के लिए जिले को 3.08 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा कराने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। यहां तक कि मंडी में आने वाले गेहूं पर नजर रखकर क्रय केंद्र पर तौलवाने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर जाने वाले गेहूं पर भी रोक लगा दी गई है ताकि जिले का गेहूं यहीं की मंडी में क्रय केंद्र पर बिक्री हो सके।
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए नई कवायद शुरू की है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि कोई किसान केंद्र पर नहीं आ पा रहा। उसके पास 90 क्विंटल से अधिक गेहूं है तो ऐसे किसान से संपर्क कर खेत पर जाकर ही तौल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया कि यदि किसान घर से ही गेहूं देना चाहता है तो उसके घर टीम को भेजा जाएगा। मौके पर ही सरकारी खरीद कराई जाएगी। इसके लिए सभी जिला प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed