फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the problems are not resolved, boycott the voting

समस्याएं दूर नहीं हुई तो मतदान का किया बहिष्कार

Thu, 24 Feb 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved, boycott the voting
हरकिशनपुर गांव में मतदान का बहिष्कार कर एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव इमलिया और पीलीभीत सदर क्षेत्र के गौनेरा गांव के मजरा हरकिशनापुर के ग्रामीणों ने समस्याओं का निदान न होने से नाराज होकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। जानकारी पर पहुंचे अफसरों ने ग्रामीणों को शीघ्र समाधान भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण राजी हुए और मतदान किया।
विज्ञापन

बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव इमलिया में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। 15 लोग मतदान भी कर चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में 579 मतदाता है। उनका कहना था कि गांव के मुख्य रास्ते में रेलवे ने अंडरपास बना दिया है। इसमें हमेशा पानी भरा रहता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। फसल भरे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं। कई बार अफसरों से शिकायत की गई, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। सूचना पर बीसलपुर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते रहे। घर-घर जाकर ग्रामीणों से वोट करने की अपील की। करीब 11 बजे ग्रामीणों ने काफी धीमी गति से मतदान किया।
विज्ञापन

विधायक समझाने पहुंचे तो खरी खोटी सुनाई
पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायत गौनेरा के मझरा हरकिशनापुर में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क की समस्या को लेकर बहिष्कार कर दिया। गांव में 425 मतदाताओं ने बहिष्कार कर एक स्थान पर एकत्र हो गए। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार लोगों को समझाने पहुंचे तो उनको खरी खोटी सुनाकर चलता कर दिया। ढाई बजे अमरिया एसडीएम आशुतोष गुप्ता और तहसीलदार जनार्दन ने लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया था। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे ग्रामीण मतदान को राजी हुए थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को साथ लेकर मतदान कराना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के मुख्य रास्ते में रेलवे ने अंडरपास बना दिया है। इसमें हमेशा पांच फिट पानी भरा रहता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गन्ना भरी ट्रॉली लेकर निकले में भी काफी दिक्कतें होती हैं। - महेंद्र कुमार, इमलिया
रेलवे ने गांव के रास्ते को बंद कर दिया है। अधिकारी उस रास्ते को खुलवा देंगे, तो कई गांवों के लोगों को सहूलियत हो जाएगी। रास्ता खुलवाने में रेलवे को ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी। - अशोक कुमार, इमलिया
वर्षों से कच्ची सड़क से गुजरते आ रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बारिश के दिनों में निकलना दूभर हो जाता है। - भगवान दास, हरिकिशनापुर
हर बार वोट मांगकर जनप्रतिनिधि चले जाते हैं, मगर लौट कर नहीं देखते। इस बार किसी भी प्रत्याशी के बातों में नहीं आएंगे। जब प्रशासन के अधिकारी आश्वासन देेंगे, तभी मतदान करेंगे। - नागेंद्र पाल, हरिकिशनापुर

दोनों गांवों में मतदान के बहिष्कार की जानकारी मिली थी। अधिकारियों को मौके पर भेजकर ग्रामीणों से वार्ता कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू कर दिया था। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed