{"_id":"6ad3c21792852a43a102ed07","slug":"retired-teachers-were-honored-with-souvenirs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171315-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की ललौरीखेड़ा शाखा की ओर से शनिवार को बीआरसी ललौरीखेड़ा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के जिला संरक्षक कुंवर सेन, जिलाध्यक्ष मुश्ताक शाह, जिला महामंत्री महेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष बुद्धसेन और प्रचार मंत्री सत्यपाल ने शिक्षकों को संबोधित किया।
उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके अनुभवों और शिक्षा के क्षेत्र में दी गई सेवाओं को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राधा कृष्ण, द्वारिका प्रसाद, नेताराम गंगवार, वीर सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद