{"_id":"63b9d9fdcad0785d6d75b115","slug":"if-the-incidents-cannot-be-stopped-then-the-police-should-correct-the-disclosure-pilibhit-news-bly509405986","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी बोले: पुलिस घटनाएं रोक नहीं सकते, तो सही खुलासा करना उसका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी बोले: पुलिस घटनाएं रोक नहीं सकते, तो सही खुलासा करना उसका काम
विज्ञापन
सदर कोतवाली की सफाई व्यवस्था देखते आईजी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश सिंह शनिवार को यहां पहुुंचे और सदर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कई बड़ी घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा- घटनाएं रोक नहीं सकते तो कम से कम सही खुलासा तो समय से करो। आईजी ने जल्द घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए।
आईजी दोपहर डेढ़ बजे सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। आधा घंटा रुकने के बाद सदर कोतवाली का जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से पूछताछ की। थाना कार्यालय, मुंशी कक्ष, आवास, मैस को देखा। थाना कार्यालय में महापुरुषों की तस्वीरें बेतरतीब लगी देख उन्हें सही से लगाने को कहा। गेट पर सूचना बोर्ड फटा हुआ मिला, जिसे हटवाकर नया लगाने को कहा।
एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी सतीश शुक्ला, कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश त्यागी से घटनाओं के बारे में जानकारी की। दो जनवरी को कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े सात लाख की चोरी और सुनगढ़ी क्षेत्र में चार जनवरी को सुनगढ़ी क्षेत्र में मुनीम से 1.80 लाख की लूट का खुलासा नहीं होने पर उन्होंने अफसरों से खासा नाराजगी जताई।
विज्ञापन
चर्चित हत्याकांड की नहीं थी जानकारी
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में नौगवा ओवरब्रिज के नीचे 27 सितंबर को दिन दहाड़े हल्द्वानी के ठेकेदार इब्राहिम की हत्या कर दी गई। यह हत्याकांड काफी चर्चा में रहा। खास बात तो यह है कि इस हत्याकांड की जानकारी आईजी को भी नहीं दी गई। जब घटना के खुलासा के बारे में जानकारी की गई, तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पता करवाते हैं क्या मामला है।
अपराध रोकने के प्रयास जारी हैं। घटनाओं का जल्द खुलासा करने के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी बरेली जोन